दो दिव्यांग को साईकिल के रूप मे मिले पैर ddnewsportal.com

दो दिव्यांग को साईकिल के रूप मे मिले पैर ddnewsportal.com

दो दिव्यांग को साईकिल के रूप मे मिले पैर 

यमुना करूणा संस्था ने पांवटा और पट्टी नत्था सिंह मे दो बुजुर्गों को दी सौगात, 

यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब ने दो दिव्यांग बुजुर्गों को ट्राई साईकिल के रूप मे मदद प्रदान की है। संस्था ने जसपाल सिंह राणा पांवटा साहिब व सोहन सिंह पट्टी नत्था सिंह नजदीक लेफ़्ट बैंक कैनल को ट्राई साईकल भेंट

कर उनकी दिक्कतों को कम क,ने का सरहनीय प्रयास किया है। यमुना करुणा संस्था के  महासचिव शान्ति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से आग्रह किया गया कि जसपाल राणा व सोहन सिंह चल फिर नही सकते। इसके बाद यमुना  करूणा संस्था पांवटा के अध्यक्ष डॉ प्रवेश सबलोक ने   जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साईकल भेंट की। डॉ प्रवेश सबलोक ने कहा कि सभी को जितना हो सके समाज सेवा करनी चाहिए। ताकि निर्धन ओर   जरूरतमंद लोगों तक जरूरी सहायता तथा हर संभव मदद पंहुच सके। कोविड-19 के दौरान भी संस्था की विभिन प्रकार की समाज सेवा उल्लेखनीय रही है। इस मौके पर डॉ प्रवेश सबलोक, शान्ति स्वरूप गुप्ता, एनपीएस सहोता,हरीश वैश, अशोक गोयल, अरुण गोयल और मनमीत सिंह आदि भी मौजूद रहें।