युवा कांग्रेस ने सम्मानित किये कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स- ddnewsportal.com

युवा कांग्रेस ने सम्मानित किये कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स- ddnewsportal.com

युवा कांग्रेस ने सम्मानित किये कोरोना फ्रंटलाईन वारियर्स 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की गृह पंचायत पुरूवाला मे बांटे मास्क-सेनिटाईजर, हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस अभियान के दौरान बताई भाजपा सरकार की कमियां।

हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस अभियान के दौरान युवा कांग्रेस सोमवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की गृह पंचायत पुरूवाला मे पंहुची। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व मे युवा पुरुवाला पंचायत में कोरोना काल में अच्छा कार्य करने के लिए वहां के डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों,

आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हे vaporiser और मास्क  वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत में निर्वाचित हुए प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कोरोना काल मे लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर पूर्व BDC सदस्य परमिंदर सिंह बिट्टू, सुषमा देवी पंचायत प्रधान, इरफान सरोए मलिक

उप प्रधान, वार्ड नं 1 सदस्य जसविंदर सिंह, वार्ड नं 2 सदस्य इशा देवी, वार्ड नं 3 राजबाला, आई खान, वार्ड नं 4 सोनिया, वार्ड नं 5 कविता रानी, वार्ड नं 6 मसरुफा खातून, वार्ड नं 7 कर्म चंद, गुरनाम सिंह आदि भी मौजूद रहे।