पांवटा डिग्री काॅलेज में सजा कीर्तन दरबार ddnewsportal.com

पांवटा डिग्री काॅलेज में सजा कीर्तन दरबार ddnewsportal.com

पांवटा डिग्री काॅलेज में सजा कीर्तन दरबार 

सुखमणि पाठ के बाद हुआ लंगर का आयोजन, नव वर्ष मंगलमय की हुई कामना।

पांवटा साहिब के श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वर्ष 2021 के अंतिम दिन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक सुखमणि साहिब का पाठ किया गया।

उसके बाद महाविद्यालय में लंगर आयोजित किया गया। सुखमणि साहिब के पाठ हेतु महाविद्यालय में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया तथा रागी जत्थो द्वारा कीर्तन के दीवान सजाए गए। सरदार कुलवंत सिंह चौधरी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और साथ ही छात्रों को एकता तथा सद्भावना का संदेश दिया।


महाविद्यालय के विद्यार्थियों गुरप्रीत, हरप्रीत, सर्वजीत, सुखविंदर, मनप्रीत, गुरविन्द्र रविन्द्र आदि ने इस कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई। प्राचार्या डाॅ वीना राठौर ने इस आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी के लिए नव वर्ष मंगलमय की कामना की।