राजनैतिक: कांग्रेस के उम्मीदवारों की सभी 68 टिकटों की सूची आज ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस के उम्मीदवारों की सभी 68 टिकटों की सूची आज  ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस के उम्मीदवारों की सभी 68 टिकटों की सूची आज

बगावती सुरों के बीच बीते कल हुई होल्ड, रूठों को मनाने का दौर...

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची आज जारी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं के बगावती सुरों के बीच रविवार देर रात को टिकटों के आवंटन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। सूचना है कि अब आज को एक साथ 68 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रत्याशियों के चयन के लिए रविवार देर रात तक दिल्ली से शिमला तक वरिष्ठ नेता माथापच्ची करने में जुटे रहे। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान होने के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की संभावना है।
उधर, टिकट कटने से नाराज नेताओं से होने वाले नुकसान के डैमेज कंट्रोल के लिए रविवार को रात भर बैठकों का दौरा चला। 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री इस कमेटी में शामिल किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के कैंडिडेट्स की सूची आज सबके सामने होगी।