हिमाचल: डिपु संचालक अब नही कर पायेंगे किसी भी तरह की गड़बड़ी, विभाग ने किए ये पुख्ता प्रबंध... ddnewsportal.com

हिमाचल: डिपु संचालक अब नही कर पायेंगे किसी भी तरह की गड़बड़ी, विभाग ने किए ये पुख्ता प्रबंध... ddnewsportal.com

हिमाचल: डिपु संचालक अब नही कर पायेंगे किसी भी तरह की गड़बड़ी, विभाग ने किए ये पुख्ता प्रबंध...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध करवाने वाली उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) मे तोल आदि में अब किसी भी तरह की गड़बड़ी डिपो संचालक नही कर पायेगा। विभाग ने कुछ ऐसे इंतज़ाम कर दिए है कि यदि किसी ने गड़बड़ी की कोशिश भी की तो तुरंत पकड़ा जाएगा। 
दरअसल, प्रदेश के सरकारी डिपो को अब चिप युक्त इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू प्रदान किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग डिपो संचालकों को निशुल्क यह मशीनें उपलब्ध करवाएगा। यह हाइटेक इलेक्ट्राॅनिक तराजू पॉस मशीनों से कनेक्ट रहेंगे। इससे आने वाले समय में सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं के राशन में अब हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहेगी। राशनकार्ड धारकों को राशन लेने के बाद रसीद भी मिलेगी। जिसमें कितना किलो ग्राम राशन एक कार्ड पर दिया गया है, उसकी पूरी जानकारी उपभोक्ता के पास रहेगी।


डिपोधारकों को इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू पर तोलकर ही उपभोक्ताओं को पीडीएस का राशन देना होगा। उसके बिना राशन नहीं बांट सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपुओं को इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू वितरित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में प्रदेश के करीब 5,044 राशन डिपो हैं। इनके माध्यम से करीब 19 लाख राशनकार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन मशीनों की खास बात यह है कि इलेक्ट्राॅनिक

मशीन पर जितना राशन का वजन होगा, उतनी ही मात्रा का बिल प्रिंटर से बाहर आएगा। पूर्व में डिपोधारकों ने अपने पैसों से ही इलेक्ट्रॉनिक मशीनें खरीदीं थीं। खराब होने पर डिपो संचालक को खुद रिपेयर करवाना पड़ता था। अब इन मशीनों को विभाग हर साल खुद चेक करने के बाद खराब पाए जाने पर रिपेयर भी करवाएगा।
उधर, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हमीरपुर, अरविंद शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध करवाने वाली उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) को अब चिप युक्त इलेक्ट्राॅनिक डिजिटल तराजू प्रदान किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग डिपो संचालकों को निशुल्क यह मशीनें उपलब्ध करवा रहा है।