Paonta Sahib: हेमंत को सिरमौर टेंपो ऑपरेटर यूनियन की कमान, महासचिव चुने आशिक अली, पढ़ें किसे मिले कितने वोट... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हेमंत को सिरमौर टेंपो ऑपरेटर यूनियन की कमान, महासचिव चुने आशिक अली, पढ़ें किसे मिले कितने वोट... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हेमंत को सिरमौर टेंपो ऑपरेटर यूनियन की कमान, महासचिव चुने आशिक अली, पढ़ें किसे मिले कितने वोट...

हेमंत कुमार सिरमौर टेंपो ऑपरेटर यूनियन के ऑये प्रधान चुन लिए गये है। यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए हेमंत कुमार हेमू ने मोहन सिंह को 226 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। महासचिव पद पर सबसे नजदीकी मुकाबला हुआ। इसमें पुनः मतगणना के बाद आशिक अली को 16 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक सिरमौर टेंपो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में कुल 627 मतदाता हैं जिसमें से 619 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। मतदान में ऑपरेटरों में खासा उत्साह रहा। इसी के चलते करीब 99 फीसदी मतदान हुआ। 
निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रधान पद पर 226 मतों से विजयी रहे हेमंत कुमार हेमू को 420 मत तथा मोहन सिंह को मात्र 194 मत मिले जबकि 5 मत रद्द हुए।
उपप्रधान पद पर 29 मतों से जीते दलबीर सिंह गोल्डी को 321 मत, विशाल चौधरी को 292 मत मिले, 6 मत रद्द हुए। सबसे कांटे का मुकाबला महासचिव पद का रहा। इसमें पुनः मतगणना करवानी पड़ी जिसमें 16 मतों से विजयी रहे आशिक अली को 314 मत और शकील मोहम्मद को 298 मत मिले और 7 मद रद्द हुए। सहसचिव पद पर 55 मतों से विजयी प्रत्याशी ताज मोहम्मद कल्लू को 334 व इकबाल पाला को 279 मत मिले व 5 मद रद्द
हुए। कोषाध्यक्ष पद पर 73 मतों से जीते गुरजीत सिंह सैनी को 355 मत व हेमंत गुप्ता को 262 मत मिले जबकि 2 मत रद्द हुए।
अड्डा प्रभारी पद पर 131 मतों से जीत दर्ज करने वाले जावेद खान को 372 व प्रताप सिंह को 241 मत मिले व 3 मत रद्द हुए।
नायब तहसीलदार पांवटा साहिब फरीद मोहम्मद ने पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। महासचिव पद पर नजदीकी मुकाबले के चलते दो बार मतगणना हुई। महासचिव समेत अन्य पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए है।