Paonta Sahib: इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में डिवाइन विज़डम ने जीते 12 स्वर्ण सहित 32 पदक ddnewsportal.com

Paonta Sahib: इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में डिवाइन विज़डम ने जीते 12 स्वर्ण सहित 32 पदक ddnewsportal.com

Paonta Sahib: इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में डिवाइन विज़डम रहा दूसरे स्थान पर, जीते 12 स्वर्ण सहित 32 पदक

इंडियन मार्शल आर्ट्स हब की तरफ़ से आयोजित इंडो- नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2024 का आयोजन त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन विकासनगर उत्तराखंड में किया गया। इस प्रतियोगिता में पड़ोसी देश नेपाल के अलावा भारत के अनेक राज्यों जैसे उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, नोएडा, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा

सुनिश्चित करवा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें डिवाइन विज़डम स्कूल माजरा पाँवटा साहिब के अनेक विद्यार्थियों ने भी प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने काता और कुमिते वर्ग में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए कुल 32 पदक जीते। जिसमे स्वर्ण पदक (12), रजत पदक (08) और कांस्य पदक (12) शामिल रहे। चैंपियनशिप में स्कूल इतने सारे राज्यों के बीच दूसरे स्थान पर रहा जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। 
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज गोयल, निदेशक एकता गोयल, प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा एवं समस्त अध्यापकों ने सभी विजेताओं और ताइक्वांडो के शिक्षक अमन राठौर तथा अरुणा राठौर को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित करने की अपेक्षा की। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मबल तो दृढ़  होता ही है, साथ-ही-साथ वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करने में भी सफल होते हैं।