Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस मंडल ने याद किए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस मंडल ने याद किए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस मंडल ने याद किए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह 

ब्लॉक कांग्रेस मंडल पाँवटा साहिब की बैठक मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में PWD रेस्ट हाउस पाँवटा साहिब में हुई जिसमें स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा मजदूर, गरीब, किसान और बागवान के हमेशा हितेषी रहे। मंडल अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह

सरकार द्वारा जो जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। जैसे गरीब मेधावी विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन दिया जाएगा। जिससे हर गरीब व्यक्ति को एजुकेशन में लाभ मिलेगा और वह अपनी पढ़ाई पूर्ण कर सकेगा। भाजपा सरकार में नौकरियों में जो घोटाले हुए और पेपर लीक हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया। आने वाले समय में सभी भर्तियां पारदर्शी होंगी।

आम जनता के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जैसे ओ. पी. एस लागू की गई। कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता के कार्य किए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप से पूछा कि पाँवटा साहिब में रेल कहां तक पहुंची। इस अवसर पर जॉन अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान विशाल चौधरी, राजपाल टिंकू, प्रदीप, हनी सिंह, अवनीत लांबा, शमशेर अली, रिंकी, शिवकुमार शर्मा, ओमप्रकाश डीपीई, रफीक, जहांगीर प्रधान, नरेंद्र सिंह प्रधान, काशीराम प्रधान, कबीर कमल राजा, नसीम, आसिफ, राजेश कुमार, राजू निर्मल नंबरदार, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।