Paonta Sahib: तोता राम शर्मा समाज कल्याण समीति के अध्यक्ष  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: तोता राम शर्मा समाज कल्याण समीति के अध्यक्ष  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: तोता राम शर्मा समाज कल्याण समीति के अध्यक्ष 

चेतराम वर्मा को मुख्य संरक्षक और बलबीर सैनी को चुना संरक्षक, ये हैं पूरी कार्यकारिणी...

पांवटा साहिब के एकता कॉलोनी में समाज कल्याण समीति की आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में समाज कल्याण समीति की नई कार्यकारी के गठन बारे विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से तोता राम शर्मा को प्रधान, संजीव अग्रवाल, उपप्रधान, हरीश शर्मा, महासचिव, अक्षय शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। 


बैठक में चेतराम वर्मा को मुख्य संरक्षक, बलबीर सैनी को संरक्षक व एल0 एस0 पवार को सलाहकार चुना गया। साथ ही विनोद थापा को संगठन सचिव चुना गया। बैठक में समिति की

गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने व नए कार्यों बारे भी चर्चा हुई। प्रधान तोता राम शर्मा ने कहा कि समिति के सदस्यों के साथ मिलकर वो नई कार्यों को योजनबद्व तरीके से पूरा करेंगे।