Paonta Sahib: 25 वर्षिय महिला की संदिग्ध मौ*त, पिता ने दामाद पर लगाया बेटी की ह*त्या करने का आरोप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 25 वर्षिय महिला की संदिग्ध मौ*त, पिता ने दामाद पर लगाया बेटी की ह*त्या करने का आरोप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 25 वर्षिय महिला की संदिग्ध मौ*त, पिता ने दामाद पर लगाया बेटी की ह*त्या करने का आरोप

पाँवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में एक 25 वर्षिय विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने के कारण फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के शरीर पर चोटों के भी निशान है जिससे मौत संदिग्ध लग रही है। मृतका के पिता रामकरण ने भी अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक रामपुरघाट में रह रहे यूपी के प्रवासी परिवार की एक महिला दीवाली के अगले दिन घर पर फंदे से झूली मिली। इसकी सूचना महिला के पति ने अपने ससुर को फोन पर दी। वे भी मौके पर पंहुचे और बेसुध हालत में महिला को सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने

महिला के शव को  कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला के पिता रामकरण ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपने दामाद पर बेटी के साथ मार-पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला अपने पीछे चार माह के बेटे सहित दो बच्चे छोड़ गई है। 
उधर, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के बताया कि मामला दर्ज किया गया है। FSL रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट के आधर पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।