डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला एजेंट दबोचा ddnewsportal.com

डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला एजेंट दबोचा ddnewsportal.com

डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला एजेंट दबोचा

हिमाचल के आढ़तियों से सेब खरीद कर फरार था आरोपी, यहां से किया गिरफ्तार...

हिमाचल प्रदेश मे सेब सीजन में आढ़तियों को चूना लगाने वाले कमीशन एजेंट को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ने हिमाचल के चार आढ़तियों को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाया था। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार कर शिमला लाया जा रहा है। पेशे से कारोबारी आरोपी के विरुद्ध शिमला के रोहड़ू और कुमारसेन पुलिस स्टेशन में ठगी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय शाहिद शफीक के रूप में हुई है और वह सैफ फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट एंड सप्लायर नाम की फर्म का मालिक है। बताया गया है कि आरोपी ने ऊपरी शिमला के चार आढ़तियों से सेब खरीद का 1.49 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा आढ़तियों को यह रकम मांगने पर धमकी भी दी जा रही थी। आढ़तियों ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी

को लेकर मामला दर्ज करवाकर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। शिमला के कुमारसेन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक मां भगवती फ्रूट ट्रेडर्स ने आरोपी की फर्म को सेब के 15 ट्रक की सप्लाई की थी। आरोपी ने खरीदे गए सेब का 85 लाख का भुगतान नहीं किया था। इसी तरह रोहड़ू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में तीन स्थानीय आढ़तियों ने आरोपी पर 64 लाख रुपये का चूना लगाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इन आढ़तियों ने सेब की 5100 पेटियां आरोपी की फर्म को बेची थीं। शिमला पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ठगी के आरोपी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।