Good News: श्री साई लौटा रहा बुजुर्गों की मुस्कान... ddnewsportal.com

Good News: श्री साई लौटा रहा बुजुर्गों की मुस्कान... ddnewsportal.com
Demo Pic

Good News: श्री साई लौटा रहा बुजुर्गों की मुस्कान...

बुढ़ापे में भी अच्छे से खा पा रहे खाना, पढ़ें दन्त रोग विभाग की ये उपलब्धियाँ... 

बुढ़ापे में दांतों की समस्या से हर कोई जूझता है। लेकिन साई के चिकित्सक बुजुर्गों की मुस्कान लौटाने में बड़ा योगदान निभा रहे है। श्री साई एम एस एच क्लिनिक नाहन के दन्त रोग विभाग द्वारा बुजुर्ग लोगों की दांतों की समस्या को दूर कर उनकी मुस्कान वापिस कर रहा है। हाल ही में क्लिनिक में पांवटा साहिब निवासी 55 वर्षीय पूनम देवी दन्त रोग सम्बंधित परेशानी के कारण अस्पताल पहुंची।  उनके कुछ ऊपर और कुछ निचले दांत टूट चुके थे, जिस कारण पूनम को खाना खाने, बोलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही इस कारण उनमें आत्मविश्वास की कमी भी होनी लगी थी। जिस कारण पूनम देवी ने अपना सामाजिक दायरा भी कम कर दिया था। दिसंबर माह में मरीज ने दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका जग्गी से दांतो का चेकअप करवाया। डॉ प्रियंका जग्गी ने बताया कि  मरीज के लगभग सभी दांतों में समस्या थी।  उनके सभी दांतो को सही करने का निर्णय लिया

गया। दांतों का  इलाज शुरू किया गया तो सबसे पहले  कुछ दांतो की आर सी टी की गयी। दांतो की जड़ों में पी सी प्रोसीजर किया गया। लगभग दो महीने तक चले इस प्रोसीजर के बाद पूनम के सभी दांत सही किये गए। आज पूनम देवी के दांतों के इलाज के बाद वो अच्छे से खाना खा पा  रहे है, उन्हें अब बोलने में भी कोई परेशानी नहीं है और इस इलाज के बाद पूनम का आत्म विश्वाश भी बढ़ा है और वो बेहद प्रसन है। श्री साई अस्पताल के दन्त रोग विभाग में बहुत से दन्त रोगिओं का इलाज कर उनका आत्मविश्वास  लौटाया है। डॉ प्रियंका जग्गी ने बताया कि श्री साई अस्पताल के दन्त रोग विभाग में दांतो से सम्बंधित सभी रोगों का इलाज किया जाता है। जैसे दांत दर्द, दांत निकलना, नये  दांत लगाना, डेन्चर लगवाना आदि। उन्होंने ने बताया की आप श्री साई अस्पताल में और श्री साई एम एस एच, लखदाता पीर के नजदीक वाले क्लिनिक पर भी अपना इलाज करवा सकते है।