हिमाचल मे बर्फबारी के बाद पर्यटकों की बहार ddnewsportal.com

हिमाचल मे बर्फबारी के बाद पर्यटकों की बहार ddnewsportal.com
मनाली: सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से बर्फबारी का आनंद लेने पंहुचे पर्यटक।

हिमाचल मे बर्फबारी के बाद पर्यटकों की बहार

टूरिस्ट बर्फ के बीच खूब कर रहे मस्ती, पांवटा साहिब से भी मनाली पंहुचे हैं पर्यटक

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने के बाद टूरिस्ट स्थानों पर पर्यटकों की

बहार लौट आई है। वीकेंड पर प्रदेश के मनाली सहित कुफरी, नारकंडा, मनाली, खजियार, मैकलोडगंज और सोलंगनाला आदि में बर्फ से मस्ती करने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमे प्रदेश के सिरमौर और सोलन जिला से भी पर्यटक पंहुचे। पांवटा साहिब से भी लोग सफेद चांदी के बीच मौज मस्ती करने मनाली पंहुचे। रविवार को छुट्टी के चलते भी काफी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। बर्फबारी के बाद हालांकि पर्यटक अटल टनल रोहतांग का दीदार नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि सड़क फिसलन होने के चलते प्रशासन ने अभी सैलानियों को अटल टनल रोहतांग की ओर नहीं भेजा है। ऐसे में पर्यटकों ने मनाली के सोलंगनाला का रुख किया। मनाली के आसपास ही बर्फ की सफेद चादर को देखकर पर्यटकों ने

खूब मौज मस्ती की। पांवटा साहिब से मनाली पंहुचे अजय शर्मा और रविन्द्र सिंह जग्गी आदि ने कहा कि लंबे समय के बाद घर से बाहर निकले और बर्फ के दीदार रू-ब-रू किये जिससे मन को बड़ा सूकून मिला।