जिला मुख्यालय मे संविधान दिवस पर ली शपत ddnewsportal.com

जिला मुख्यालय मे संविधान दिवस पर ली शपत ddnewsportal.com

जिला मुख्यालय मे संविधान दिवस पर ली शपत

ऊर्जा मंत्री बोले; हमारा संंविधान देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों व मौलिक सिदान्तों के बारे में प्रदान करता है जानकारी

संविधान दिवस के मौके पर उपायुक्त कार्यालय नाहन के बचत भवन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि हमारे संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है, जिसे बनाने में दो साल ग्यारह महीनें अठारह दिन का समय लगा था। इस दिन संविधान ड्राफडिंग समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद को मसौदा सौंपा था। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 के बाद भारत सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस के रूप में

मनाना निश्चित किया है और इस दिन को हम डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के संविधान निर्माण में बहुमूल्य योगदान के लिए भी याद करते है। उन्होने बताया कि हमारा संंविधान देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों व मौलिक सिदान्तों के बारे में जानकारी प्रदान करता है और प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी, पुलिस अधीक्षक डा. के.सी. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।