HP Police Transfer News: भीष्म ठाकुर होंगे नालागढ़ के डीएसपी, गीतांजलि ठाकुर डीएसपी लीव रिजर्व  ddnewsportal.com

HP Police Transfer News: भीष्म ठाकुर होंगे नालागढ़ के डीएसपी, गीतांजलि ठाकुर डीएसपी लीव रिजर्व  ddnewsportal.com

HP Police Transfer News: भीष्म ठाकुर होंगे नालागढ़ के डीएसपी, गीतांजलि ठाकुर डीएसपी लीव रिजर्व 

लोकसभा चुनाव के बाद जैसे ही आदर्श आचार संहिता हटी तो हिमाचल प्रदेश सरकार ने तबादले करने शुरु कर दिये है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग में ट्रांसफर हुई है। डीएसपी नालागढ़ के पद पर ट्रांसफर हुईं 2018 बैच की एचपीएस अधिकारी गीतांजलि ठाकुर अब डीएसपी लीव रिजर्व शिमला लगाया गया है, जबकि

डीएसपी लीव रिजर्व धर्मशाला के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे 2015 बैच के एचपीएस अधिकारी भीष्म ठाकुर को अब डीएसपी नालागढ़ लगाया गया। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीएसपी भीष्म ठाकुर पाँवटा साहिब में बतौर थाना प्रभारी और डीएसपी रह चुके हैं और कई अहम मामलों को साॅल्व किए है। अब वह औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कमान बतौर डीएसपी संभालेंगे।