DGP Disk Award: ASP राठौर सहित हिमाचल पुलिस के 304 अधिकारी-कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड ddnewsportal.com

DGP Disk Award: ASP राठौर सहित हिमाचल पुलिस के 304 अधिकारी-कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड  ddnewsportal.com

DGP Disk Award: ASP राठौर सहित हिमाचल पुलिस के 304 अधिकारी-कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड 

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के 304 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने गेयटी थियेटर में डीजीपी डिस्क अवार्ड समारोह का आयोजन किया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समारोह में भाग लिया। 3 वर्ष बाद आयोजित इस कार्यक्रम में, राज्यपाल ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए 304 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाज़ा। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य पुलिस के प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उनका कहना था कि प्रभावित क्षेत्रों से 70000 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने में पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है। नशे के अवैध कारोबार में वृद्धि पर राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे निपटना एक बड़ी चुनौती है। 


राज्यपाल ने कहा कि एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली जैसे प्रौद्योगिकी के उपयोग से पुलिस ने पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं, चोटों और मौतों में भारी कमी दर्ज की है। उनका कहना था कि राज्य पुलिस ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जैसे कि पासपोर्ट सत्यापन में भारत में पहला स्थान, 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के कार्यान्वयन में तीसरा स्थान और 2020-2021 में अपराध और क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम के कार्यान्वयन में ग्यारहवां स्थान। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस भारत का आठवीं राज्य पुलिस है  जोकि प्रैजीडैंट कलर सम्मान से सम्मानित हुई है। प्रदेश पुलिस ने अनेक नवोन्मेषी प्रयास किए हैं, जिन्हें अन्य राज्यों की पुलिस भी अपना रही है। 


पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा की  विभाग ने नशीली दवाओं को नियंत्रित करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, संगठित अपराध को नियंत्रित करने और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए बहुत प्रयास किये  है। इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हर पुलिसकर्मी पूरी लगन से काम कर रहा है।
इस मौके पर पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व डीजीपी आरआर वर्मा, टीआर महाजन और एसआर मरड़ी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एडिश्नल एसपी टीटीआर नरवीर सिंह राठौर सहित पुलिस विभाग के लगभग सभी रैंकों के कुल 304 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। गोर हो कि गत वर्ष नरवीर सिंह राठौर को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल सम्मान भी मिल चुका है।