शराब पी या बेची तो 10 हजार रूपये जुर्माना ddnewsportal.com

शराब पी या बेची तो 10 हजार रूपये जुर्माना ddnewsportal.com

शराब पी या बेची तो 10 हजार रूपये जुर्माना 

विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र वाले गांव के अधिष्ठाता देवता के आदेश पर शराबबंदी, नाॅनवेज पर भी प्रतिबंध।

विश्व के सबसे प्राचीन लोकतंत्र वाले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मलाणा गांव में यदि किसी ने शराब पी या बेची तो उस पर 10 हजार रूपये जुर्माना लगाया जाएगा। न मानने पर उसका हुक्का पानी भी बंद किया जा सकता है। गांव में अधिष्ठाता देवता जमदग्नि ऋषि (जमलू) के आदेश पर शराबबंदी लागू हो गई है। यहां पर अब कोई व्यक्ति शराब नहीं बेच पाएगा। अगर कोई ऐसा करता

पाया जाता है तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। इसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा। यहां के लोग मछली और मुर्गे का मांस नहीं खा सकेंगे। अंडे पर भी देवता ने प्रतिबंध लगा दिया है। देवता के आदेश पर पंचायत ने इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया है। पंचायत ने गांव के बाहर बाकायदा एक बोर्ड भी लगा दिया है। इसमें लिखा गया है कि यदि कोई व्यक्ति देवता के स्थान को छूता है तो उसे भी 3500 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। 13 वर्षों में मलाणा गांव में दो भीषण अग्निकांड हुए हैं। इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हाल ही में हुए अग्निकांड में लगभग 150 लोग बेघर हुए हैं।
इसके बाद देव समाज के लोगों ने अधिष्ठता देव जमलू की शरण में जाकर उनसे इन प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पंचायत प्रधान राजू राम ने कहा कि देव आदेश लागू कर दिए गए हैं। देवता ने गूर के माध्यम से अपना फैसला सुनाया है। देवता ने कहा कि शराब की बढ़ती लत से देव

स्थल की पवित्रता भंग हो रही है। पहले नियमों का पालन होता रहा है। वर्तमान में देव नियम टूटने लगे हैं। देवता के नियमों को याद नहीं रखा जा रहा है। पंचायत के पूर्व प्रधान भागी राम ने कहा कि सदियों से देवता के आदेश का पालन करते आए हैं। देव आदेश सर्वोपरि हैं। हमे इन आदेशों को मानना है।