Paonta Sahib: जल्द किया जाये 2016 के बाद सेवानिवृत शिक्षकों का वेतन निर्धारण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जल्द किया जाये 2016 के बाद सेवानिवृत शिक्षकों का वेतन निर्धारण  ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Paonta Sahib: जल्द किया जाये 2016 के बाद सेवानिवृत शिक्षकों का वेतन निर्धारण

इस संघ ने पाँवटा साहिब से उठाई मांग, डीए की बकाया राशि पर कहा ये...

हि०प्र० सेवानिवृत अध्यापक इकाई पांवटा साहिब की त्रैमासिक बैठक का आयोजन संघ प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में रा. व.मा. विद्यायल में किया गया। जिस में सेवानिवृत्त अध्यापकों से संबंधित कईं विषयों पर विचार विर्मश किया गया। संघ अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2022-23 सत्र का आयव व्यय ब्यौरा देश अप्रैल से दिसम्बर 2022 तक सभा में पेश किया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा लेखा जोखा सही पाये जाने पर खुशी प्रकट की। अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2023-24 में सम्मानित होने वाले 75 वर्ष व 80 वर्ष आयु पूरी करने वाले अध्यापकों के नाम सभा में

पेश किये गये। संघ द्वारा D.A. की बकाया राशि जो 3% व 4% है, उसे शीघ्र सरकार द्वारा जारी करने का अनुरोध किया गया। साथ ही वर्ष 2016 से बाद सेवानिवृत शिक्षकों का वेतन निर्धारण शीघ्र किया जाए। दिसम्बर 2022 में 75 व 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत अध्यापकों के सम्मान समारोह की संघ के जिला प्रधान दिलीप सिंह वर्मा द्वारा प्रशंसा करने पर पांवटा की कार्यकारिणी ने जिला प्रधान का धन्यवाद किया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।