सीएम और मंत्रियों को दिवाली पर सौ ग्राम चीनी और चाय पत्ती भेजेगी पांवटा कांग्रेस ddnewsportal.com

सीएम और मंत्रियों को दिवाली पर सौ ग्राम चीनी और चाय पत्ती भेजेगी पांवटा कांग्रेस ddnewsportal.com

सीएम और मंत्रियों को दिवाली पर सौ ग्राम चीनी और चाय पत्ती भेजेगी पांवटा कांग्रेस

पांवटा साहिब ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रियों को दीवाली पर तोहफे के रूप मे 100-100 ग्राम चीनी और चाय की पत्ती भेजेगी। यह बात पांवटा साहिब मे जारी प्रेस बयान में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, युवा नेता प्रदीप चौहान, अवतार सिंह, दर्शन सिंह, वसीम मलिक और राजेंद्र शर्मा आदि ने कही। उन्होंने कहा कि आज कोरोना काल में जब महंगाई चरम सीमा पर है यो लोगों के पास रोजगार के साधन नहीं है। व्यवसाय चल नहीं रहे हैं, उद्योग धंधे बंद होने के कगार पर हैं। वहीं पावटा साहिब के किसानों की धान की फसल के पैसे हरियाणा सरकार ने अभी तक नहीं दिए हैं। ऐसे में लोग दिवाली कैसे मना पाएंगे। इस सबके बावजूद हिमाचल प्रदेश सरकार बसों के किराए बढ़ा रही है, बिजली के बिल एवं नए मीटर पर अधिक से अधिक चार्ज लगाकर लोगों को तंग कर रही है। लोगों के राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं, जो राशन दालें व अन्य राशन के डिपो के द्वारा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता को उपलब्ध कराया जा रहा था वह भी महंगा कर दिया गया है। यह ऐसा है जैसे जख्मों पर नमक लगाना और सबसे ज्यादा मजाक सरकार ने 100 ग्राम चीनी अधिक देने पर किया है। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि

हम पाँवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लोग मुख्यमंत्री एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री व अन्य मंत्री गण को अपनी तरफ से दिवाली के उपलक्ष में 100 ग्राम चीनी वह 100 ग्राम चाय की पत्ती उपहार स्वरूप भेंट करेंगे। जिससे वह यह जान सके के जनता कितनी बुरी तरह से त्रस्त है। जयराम ठाकुर, उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व अन्य मंत्री गण सत्ता के नशे में चूर है। उनको आम आदमी से कोई ताल्लुक, वास्ता नही रहा है। उनका तो एकमात्र उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना है, उसके लिए चाहे जो कुछ करना पड़े। ऐसी सरकार को, जो सत्ता के नशे में चूर है जनता के दुख दर्द को नहीं समझ रही है, कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा सरकार को उनका कर्तव्य याद दिलाते हैं।