कुहंठ पंचायत के साथ अब 7 हुई निर्विरोध ddnewsportal.com

कुहंठ पंचायत के साथ अब 7 हुई निर्विरोध ddnewsportal.com

कुहंठ पंचायत के साथ अब 7 हुई निर्विरोध

शिलाई विकास खंड मे ग्रामीणों की सूझ-बूझ से बढ़ता जा रहा सर्व सम्मति का आंकड़ा

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुहन्ठ में भी पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। शिलाई विकास खण्ड में निर्विरोध चुनी गई पंचायतों की संख्या अब सात हो गई है। इसमे छह पंचायतें पनोग, कोटी बोंच, शंखोली, नैनीधार,

धारवा और बांबल पहले ही निर्विरोध चुन ली गई है। अब इसमे कुंहठ पंचायत का नाम भी जुड़ गया है। ग्राम पंचायत कुहन्ट में लाल सिंह वर्मा प्रधान व इंद्र सिंह वर्मा उप-प्रधान चुने गए है। कांडी-वार्ड से मित्रा देवी, दाया वार्ड से चत्तर सिंह, सुन्दराड़ी वार्ड से रविन्द्र कुमार को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुन लिए है। जबकि समाचार लिखे जाने तक  दो अन्य वार्डो में वार्ड सदस्यों को निर्विरोध निकालने की प्रक्रिया चली हुई है। उधर खण्ड की जरवा-जुनेली से नई बनी पंचायत डाहर से भी पंचायत प्रधान और उप-प्रधान निर्विरोध चुने जाने के प्रयास किए जा रहे है। ओपन महिला आरक्षित सीट होने पर यहां तीन महिला

उमीदवार अभी तक चुनावी अखाड़े में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के सात गावँ के ग्रामीणो की इस सम्बंध में शिरगुल महाराज के प्रांगण में आम बैठक होनी निश्चित हुई है।