जरूरतमंद परिवार हुए यमुना संस्था की करुणा से निहाल ddnewsportal.com

जरूरतमंद परिवार हुए यमुना संस्था की करुणा से निहाल ddnewsportal.com

जरूरतमंद परिवार हुए यमुना संस्था की करुणा से निहाल

संस्था ने बांटे 50 कंबल, सर्दी में मिली राहत से गरीब परिवार खुश

पांवटा साहिब मे कुछ सामाजिक संस्थाएं अपने सामाजिक सरोकार को भलीभांति निभा रही है। इन्ही मे से एक सामाजिक संस्था यमुना करुणा संस्था है जो अकसर गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस बार संस्था ने सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को 50 कंबल वितरित किये हैं। संस्था के पदाधिकारी अनिल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना करूणा संस्था द्वारा आज देईजी साहिबा मन्दिर में गरीब बच्चों एवं परिवारों को लगभग 50 कम्बल वितरित किये गये। संस्था के प्रधान डाॅ परवेश सबलोक ने बताया कि संस्था समय समय पर समाज सेवा से जुड़े कार्यो में बढ चढ़कर हिस्सा लेती है। संस्था द्वारा कैंसर के

मरीजों के लिए विशेष सुविधा निरंतर जारी है। इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति अरूण गोयल, राजेश खंडुजा, अनिल सैनी, शांति स्वरूप गुप्ता, हरदेश बतरा आदि मौजूद रहे।